लखनऊ, अगस्त 18 -- Lucknow News: यूपी टी-20 लीग सीजन-4 लखनऊ, संवाददाता। मैन ऑफ द मैच अभिनंदन सिंह की धारदार गेंदबाजी और विकेटकीपर-बल्लेबाज आराध्य यादव के शानदार अर्धशतक के दम पर लखनऊ फॉल्कंस ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में आखिरकार जीत का खाता खोल दिया। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने दबाव के बीच नोएडा किंग्स को तीन विकेट से शिकस्त दी। 137 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए फॉल्कंस ने 19.2 ओवर में सात विकेट पर 140 रन बनाकर जीत हासिल की। यह भी पढ़ें- हाथरस के लाल ने किया यूपी टी-20 लीग में कमाललखनऊ की जीत के नायक लखनऊ की जीत के नायक अभिनंदन सिंह रहे, जिन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। उनकी गेंदबाजी के सामने नोएडा की पारी लड़खड़ा गई और टीम 19.5 ओवर में 136 रन पर सिमट गई। नोएडा की ओर से शुभम गौतम ...