लखनऊ, जुलाई 30 -- Lucknow News: मड़ियांव इलाके में 14 वर्षीय किशोरी को घर के अंदर बंधक बनाकर पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। दरिंदगी से किशोरी बेहोश हो गई। होश आने पर उसे विरोध किया तो पड़ोसी ने पीटा। इसके बाद धमकाते हुए फरार हो गया। किशोरी की मां ने आरोपी और उसके घरवालों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। किशोरी मूल रूप से सीतापुर जनपद के मिश्रिख इलाके की रहने वाली है। यहां परिवार के साथ रहती है। किशोरी की मां के मुताबिक सोमवार तड़के बेटी करीब पौने चार बजे घर के बाहर टहलने निकली थी। आरोप है कि इस बीच सीतापुर रोड योजना सेक्टर ए में रहने वाला हर्ष आनंद बेटी से मिला। वह बहला फुलसाकर बेटी को अपने घर ले गया। वहां उसने बंधक बनाकर बेटी से दरिंदगी की। दरिंदगी से वह अचेत हो गई। हो...