Lucknow News: घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ का प्रयास, विरोध पर मां संग पीटा
लखनऊ, जुलाई 10 -- Lucknow News: निगोहां के एक गांव में घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और उसे उठाकर ले जाने के प्रयास का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती और उसकी मां से मारपीट की। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक निगोहां के एक गांव की रहने वाली युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरुवार रात करीब आठ बजे गांव के रिंकू, देवेंद्र, सुरेंद्र उर्फ ननकू और नरेंद्र गालियां देते हुए उनके घर में घुस गए। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर छात्रा को उठाने की कोशिश, विरोध पर तमंचे की बट से हमला मां के विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इसी दौरान वहां पहुंची युवती का हाथ पकड़कर मुंह दबाते हुए उसे उठाकर ले जाने का प्रयास किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.