Lucknow News: घर में घुसकर परिजनों को पीटा
लखनऊ, सितम्बर 21 -- Lucknow News: निगोहां में पड़ोसियों ने एक घर में घुसकर परिजनों को लाठी डंडे से बुरी तरह से पीटकर जख्मी कर दिया। जानमाल की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि थाने में घंटों बिठाए रखने के बाद पुलिस वालों ने मनमाफिक तहरीर लिखवाकर अंगूठा लगवा लिया। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निगोहां रंजीतखेड़ा निवासी रामपाल की पत्नी अवध रानी ने 20 सितंबर को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षी उनके घर में घुस आए। परिजनों को गालियां देते हुए लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। विरोध करने पर जानमाल की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। निगोहां थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी राजेश, राहुल, राजकुमार, धर्मेंद्र, रमन, विवेक, भुइयादीन, आकाश और संगीता समेत अन्य अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.