Lucknow News: घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
लखनऊ, जुलाई 23 -- Lucknow News: मोहनलालगंज के एक गांव में घर के अंदर टीवी देख रही 14 साल की किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ की। पीड़िता के पिता के मुताबिक बुधवार दोपहर वह पत्नी के साथ मवेशी के चारा पानी के लिए खेत गए थे। इस दौरान नाबालिग बेटी घर में अकेले टीवी देख रही थी। आरोप है कि इसी बीच गांव का ही अनुपम मौर्या जबरन घर में घुस गया। किशोरी के साथ अश्लील हरकत, छेड़छाड़ की। परिजन घर पहुंचे तो किशोरी ने आपबीती सुनाई। पीड़िता के पिता ने मोहनलालगंज थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखाई है। इंस्पेक्टर राम बाबू ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- नाबालिग के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.