Lucknow News: घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे पर गिरी कच्ची दीवार, दबकर हुई मौत
लखनऊ, जुलाई 25 -- Lucknow News: रहीमाबाद,(लखनऊ), संवाददाता। लखनऊ में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को रहीमाबाद क्षेत्र के खड़ौहां गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पास खेल रहे 12 साल के बच्चे पर अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई, वह मलबे में दब गया। परिजनों और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके साथ खेल रहा मामा का लड़का बाल-बाल बच गया। खड़ौहां गांव निवासी सुनील का 12 वर्षीय बेटा शिवा शनिवार दोपहर अपने ममेरे भाई कृष्णा (निवासी राई मिचलौला, थाना औरास, उन्नाव) के साथ घर के बाहर कच्चे गलियारे में खेल रहा था। इसी दौरान बच्चे के बड़े पापा चौधरी के मकान की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी। दीवार का मलबा शिवा पर आ गिरा, जिसके नीचे वह दब गया, जबकि कृष्णा किसी तरह बचकर बाहर निकल गया। हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.