लखनऊ, अगस्त 6 -- Lucknow News: निगोहां(लखनऊ), संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निगोहां क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी पंकज वर्मा के घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में गुरुवार सुबह करीब छह बजे अचानक आग लग गई। शुरुआत में स्कूटी से धुआं उठता देखा गया, लेकिन कुछ ही देर बाद आग ने विकराल रूप ले लिया और तेज लपटें उठने लगीं। इसी दौरान स्कूटी की बैटरी में कई बार धमाके भी हुए, जिससे आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। पंकज वर्मा ने भी ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। गनीमत रही कि हादसे के वक्त स्कूटी घर के बाहर खड़ी थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद कुछ देर तक गांव में अफरा...