Lucknow News: घर के पास मृत मिला ट्रैक्टर चालक
लखनऊ, सितम्बर 29 -- Lucknow News: बिजनौर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के 25 वर्षीय ट्रैक्टर चालक युवक संदिग्ध हालात में घर से 300 मीटर दूर दूसरे के घर के बाहर दीवार के सहारे मृत मिला। युवक के पैरों के तलवों पर करंट से झुलसने के निशान मिले हैं। पुलिस ने बताया कि रहीमाबाद निवासी सचिन यादव उर्फ राजा (25) सोमवार शाम चार बजे घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। मंगलवार तड़के पांच बजे सचिन घर से 300 मीटर दूर रमेश के घर के बाहर दीवार के सहारे मृत अवस्था में मिला। एसीपी कृष्णानगर अभिषेक कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे।परिवार में पत्नी और 8 माह का बेटापुलिस ने बताया कि मृतक सचिन के परिवार में पत्नी आयुषी के अलावा आठ माह का बेटा कान्हा है। शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। युवक ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस सूत्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.