Lucknow News: घटघटा बाबा तीर्थस्थल पर हुई चोरी
लखनऊ, अगस्त 6 -- Lucknow News: माल, संवाददाता। माल के घटघटा तीर्थ स्थल पर लगी करीब डेढ़ लाख रुपये की सोलर बैटरी चोरी हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के जरिए तलाश शुरू कर दी है। तीर्थस्थल के पूर्व देखरेख कर्ता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत मवई खुर्द में स्थित घटघटा बाबा तीर्थ स्थल पर सरकारी रुपयों से कई निर्माण कार्य, सोलर प्लांट, लाइट, बेंच शेड आदि कार्य कराया गया था। मंगलवार को तीर्थस्थल पर कमरे की कुंडी टूटी थी। अंदर सोलर प्लांट में लगी 14 बैट्री गायब गायब थीं। आरोप है कि तीन साल में तीन बार चोरी की वारदात हो चुकी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.