लखनऊ, सितम्बर 30 -- Lucknow News: लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में ग्रीन गैस बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित बसंत बहादुर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस के मुताबिक 18 सितंबर की शाम पीड़ित को ग्रीन गैस कंपनी के कर्मचारी के नाम पर कॉल आई। पुलिस का कहना है कि बातचीत में जालसाज ने जानकारी हासिल कर मोबाइल हैक कर लिया। पुलिस ने बताया कि कुछ ही देर में खाते से नौ ट्रांजेक्शन में करीब 1.87 लाख रुपये निकाल लिए गए। रुपये कटने के मैसेज आने पर पीड़ित ने 1930 पर शिकायत कर साइबर क्राइम सेल और सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...