Lucknow News: ग्रीन कॉरिडोर निर्माण की भेंट चढ़ेंगे 400 पेड़
लखनऊ, जुलाई 17 -- Lucknow News: राजधानी में जी 20 रूट पर ग्रीन कॉरिडोर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहीद पथ से जी-20 रूट तक ग्रीन कॉरिडोर निर्माण और सड़क चौड़ीकरण के लिए करीब 400 पेड़ों को काटा जाएगा। करीब 100 पेड़ों की कटाई हो चुकी है। सड़क के किनारे करीब दो किलोमीटर के दायरे में फैले पेड़ों की कटाई की जाएगी। कर्मचारियों के मुताबिक, यह कटाई तीन चरणों में होगी। पहले चरण में 205, दूसरे में 128 और तीसरे चरण में 81 पेड़ काटे जाएंगे। इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों के कटने पर पर्यावरण विशेषज्ञों ने गहरी चिंता जताई है। इस संबंध में जब डीएफओ सितांशु पांडेय से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने न तो फोन उठाया और न ही मैसेज का जवाब दिया।चिलबिल प्रजाति के 10 वर्ष पुराने पेड़कर्मचारियों ने बताया कि काटे जा रहे पेड़ चिलबिल प्रजाति के है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.