लखनऊ, अक्टूबर 12 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता यह भी पढ़ें- Bareily News: बरेली में कल साढ़े तीन घंटे रहेंगे सीएम, ग्राम प्रहरियों से करेंगे संवाद राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था संभालने में पुलिस के मददगार ग्राम प्रहरियों के मानदेय में प्रतिमाह एक हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। अब उन्हें प्रतिमाह 3500 रुपये मानदेय दिया जाएगा। निर्णय से लगभग 70 हजार ग्राम प्रहरी लाभान्वित होंगे। अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग संजय प्रसाद ने मानदेय बढ़ाए जाने का आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरेली पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रहरियों को सम्मानित भी करेंगे।ग्राम प्रहरियों के मानदेय में बढ़ोतरी मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाए जाने का निर्देश दिया था। प्रदेश के लगभग 70 हजार ग्राम प्रहरियों को अब तक प्रत...