Lucknow News: गोसाईंगंज में पांच अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
लखनऊ, अक्टूबर 15 -- Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गुरूवार को गोसाईंगंज क्षेत्र में अभियान चलाकर पांच अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। यह सभी अवैध प्लाटिंग एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही थीं। प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि गोसाईंगंज के ग्राम-परेहटा, मोहारी खुर्द व सिकन्दरपुर अमोलिया में अभियान चलाया अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध विहित प्राधिकारी न्यायालय द्वारा ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.