Lucknow News: गोरिल्ला तालाब में मिला युवक का शव
लखनऊ, अगस्त 5 -- Lucknow News: लखनऊ। पारा स्थित डॉक्टर खेड़ा के गोरिल्ला तालाब में सोमवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में औंधे मुंह पड़ा मिला। मृतक की जेब से मिले दूसरे व्यक्ति के आधार कार्ड के कारण पहले गलत पहचान हो गई थी। बुधवार सुबह सोशल मीडिया के जरिए मिले फोटो से परिजनों ने शव की पहचान रजा नगर निवासी सागर सिंह (24) के रूप में की। वह कैटरिंग का काम करता था। इंस्पेक्टर काकोरी सुरेश सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई शव की तस्वीर देखकर पिता इंद्रजीत सिंह रावत अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कपड़ों और शरीर पर बने टैटू के आधार पर शव की शिनाख्त अपने बेटे सागर सिंह के रूप में की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.