लखनऊ, जुलाई 6 -- Lucknow News: गोरखपुर और मुरादाबाद शहर के विकास को और गति देने के लिए दोनों नगर निगमों द्वारा बाजार से पैसा जुटाने के लिए म्युनिस्पिल बॉण्ड जारी किया जाएगा। गोरखपुर 80 करोड़ और मुरादाबाद 50 करोड़ का बॉण्ड जारी करेंगे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: गोरखपुर नगर निगम 80 करोड़ रुपये का म्यूनिसिपल बॉन्ड लाएगा, योगी कैबिनेट में प्रस्ताव मंजूरकैबिनेट बैठक का निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला हुआ। इस फैसले से दोनों नगर निगमों को शहरी विकास के लिए बाजार से पैसे जुटाने में सहायता मिलेगी। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य नगर निकायों को वित्तीय रूप से अधिक सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना है। शहरी विकास व नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए विभिन्न वित्तीय ...