लखनऊ, अक्टूबर 26 -- Lucknow News: बाढ़ के पानी से हुए जलभराव और गंदगी के कारण करीब 25 दिनों से बंद गोमती रिवर फ्रंट को सोमवार को आम लोगों के लिए खोल दिया गया। लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से व्यापक सफाई कराने के बाद यहां फिर से चहल-पहल शुरू हो गई। देर शाम रिवर फ्रंट पर परिवार और बच्चों के साथ पहुंचे लोगों ने आनंद लिया। लंबे समय बाद रिवर फ्रंट पर रौनक नजर आई। बाढ़ के दौरान रिवर फ्रंट का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया था। पाथवे, बच्चों के झूले, बैठने की बेंच, लाइटें और पेड़-पौधे तक जलभराव की चपेट में आ गए थे। पानी उतरने के बाद पूरे परिसर में मिट्टी, कीचड़ और गंदगी जमा हो गई थी। ऐसे में इसे दोबारा लोगों के घूमने लायक बनाने के लिए एलडीए को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पाथवे पर जमा मिट्टी और कीचड़ हटाने के साथ बैठने की बेंच, लाइटों, पेड़-पौधों और बच्चों...