Lucknow News: गोमती में उतराते मिले शव की शिनाख्त
लखनऊ, अक्टूबर 12 -- Lucknow News: ठाकुरगंज मेहंदी घाट में गोमती नदी में उतराते मिले युवक की शिनाख्त वजीरगंज गोलागंज के घोसियाना निवासी आसिफ अली (23) के रूप में हुई है। भाई आमिर ने मौके पर मौजूद लोगों पर संवेदनहीनता और आसिफ का मोबाइल गायब होने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान के मुताबिक आमिर ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई आसिफ एक माह पहले दुबई से लौटा था। रविवार दोपहर 12 बजे आसिफ के मोबाइल पर किसी का कॉल आया था। इसके बाद आसिफ बाइक लेकर घर से निकला था। रविवार शाम चार बजे ही ठाकुरगंज स्थित मेहंदी घाट के पास उसका शव उतराता मिला था। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गोमती नदी से शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोशल मीडिया पर वॉयरल मृतक की फोटो को देर शाम ही परिजनों ने पहचान लिया। फिर ठाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.