Lucknow News: गोमती नदी में मिला युवक का शव,शिनाख्त नहीं
लखनऊ, जुलाई 13 -- Lucknow News: लखनऊ। चौक इलाके के पक्का पुल के नीचे सोमवार दोपहर गोमती नदी में एक युवक का शव उतराता मिला। शव देखकर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची चौक पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने लोगों से शिनाख्त कराई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 35 साल है। वह काला-सफेद चेकदार फुल शर्ट और फुल लोअर पहने था। सिर मुंडा और हल्की दाढ़ी है। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.