Lucknow News: गोमती नदी में नाव पलटने से दो युवक डूबे, एक ने बचाई जान
लखनऊ, अक्टूबर 27 -- गोमती नदी में नाव पलटने से दो युवक डूबे Lucknow News: गौरियाकला गांव के पास मंगलवार शाम गोमती नदी में नाव पलटने से दो युवक डूब गए। तीसरे युवक ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचाई। परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी। देर शाम तक पुलिस गोताखोरों की टीम दोनों डूबे युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाती रही। गोसाईंगंज थाने के एसएसआई प्रभात शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को बाजारखाला के पुराना हैदरगंज निवासी जुहैब (21) अपने पड़ोसी हुसैन (19) के साथ गोसाईंगंज के गौरियाकला गांव निवासी अपने फूफा इश्तियाक के घर आया था। शाम करीब चार बजे जुनैद और हुसैन अपने फुफेरे भाई दिलशाद (20) के साथ गोमती नदी किनारे घूमने की बात कहकर घर से निकल गए। नदी किनारे बंधी एक नाव पर बैठकर तीनों युवक सैर करने लगे। कुछ दूर तक जाने पर नदी में नाव डगमगाने लगी। इससे घबर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.