Lucknow News: गोमती नगर व फैजुल्लागंज तक पहुंचा गोमती नदी का पानी, 400 परिवार संकट से घिरे
लखनऊ, सितम्बर 27 -- Lucknow News: लगातार बारिश के बाद गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से रविवार को राजधानी के कई इलाके बाढ़ जैसे हालात से जूझते नजर आए। गोमती नगर में भी नदी का पानी पहुंच गया, जबकि फैजुल्लागंज के दाउदनगर और मामा कॉलोनी पूरी तरह पानी से घिर गए हैं। हालात ऐसे हो गए कि करीब 400 परिवार अपने ही घरों में कैद हो गए। कई मकानों के नीचे मंजिल में पानी पहुंचने से लोगों को ऊपरी मंजिलों पर शरण लेनी पड़ी। यह भी पढ़ें- Bihar Floods: गंडक बराज से निकला 4.74 लाख क्यूसेक पानी; बेतिया, मोतिहारी, सीतामढ़ी में बाढ़ से तबाहीगोमती नगर में अंडरपास बना तालाब गोमती नगर में अंबेडकर स्मारक और जी-20 रोड के बीच बने अंडरपास के पास गोमतीनदी का पानी पहुंच गया है। पानी भरने की सूचना मिलने पर नगर निगम में हड़कंप मच गया। अधिकारी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि गोमती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.