Lucknow News: गोमती तट पर सामूहिक रुद्राभिषेक
लखनऊ, अगस्त 27 -- Lucknow News: सनातन महासभा की ओर से मां गोमती महाआरती का भव्य आयोजन गुरुवार को झूलेलाल वाटिका, गोमती तट पर किया गया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण की अगुवाई में हुए इस आयोजन में स्वामी आनंद नारायण के सानिध्य में सात मंचों से एक साथ शंखनाद और सात आचार्यों द्वारा महाआरती की गई। इस दौरान पर्यावरण रक्षा के लिए वृक्षों को रक्षासूत्र बांधा गया और गोमती में रक्षासूत्र प्रवाहित किया गया। पार्थिव शिवलिंग पर सामूहिक रुद्राभिषेक भी किया गया। भजन गायिका शशि गुप्ता, मीरा तिवारी और कथक कलाकार शुभम की प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.