Lucknow News: गोमती के पानी से बुझेगी छावनी क्षेत्र की प्यास
लखनऊ, सितम्बर 3 -- Lucknow News: छावनी क्षेत्र में लगातार गिरते भूजल स्तर और बढ़ती पानी की जरूरत के बीच अब गोमती नदी से पानी लेने की तैयारी है। छावनी परिषद ने क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए गोमती नदी अथवा शारदा सहायक नहर से रोजाना कम से कम 15 एमएलडी रॉ-वाटर उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा है। इस संबंध में छावनी बोर्ड के नामित सदस्य प्रमोद शर्मा ने रक्षामंत्री को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है। पत्र के मुताबिक मध्य कमान का मुख्यालय करीब 6760 एकड़ क्षेत्र में फैला है। यहां एक लाख से अधिक आबादी रह रही है जिनके लिए प्रतिदिन करीब 40 एमएलडी पानी की आवश्यकता है। फिलहाल छावनी क्षेत्र में 80 ट्यूबवेल और बोरवेल से जलापूर्ति की जा रही है। लगातार भूजल दोहन के कारण भूजल स्तर हर साल करीब एक मीटर नीचे जा रहा है। इससे कई पुराने बोरवेल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.