Lucknow News: गोमती के उग्र रूप को शांत करने के लिए किया दुग्धाभिषेक
लखनऊ, अक्टूबर 6 -- Lucknow News: गोमती नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और उसके उपजे संकट के निवारण के लिए मंगलवार को मनकामनेश्वर उपवन घाट पर श्री मनकामनेश्वर मठ मंदिर की महंत देव्यागिरि ने विशेष पूजा-अर्चना, दुग्ध अभिषेक और महाआरती की। गोमती नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण नदी किनारे के गांवों, मंदिरों और निचले रिहायशी इलाको में पानी भर रहा है। सैकड़ो बीघे खेत जलमग्न हो गये हैं। लोगों को अपने घरों से पलायन करना पड़ रहा है। लोग कठिनायी में हैं। लोगों की पीड़ा को देखते हुए मंगलवार को महंत देव्यागिरि ने वैदिक मंत्रोच्चार, डमरू वादन और शंखध्वनि के बीच मां गोमती की धारा में भक्तिभाव से दुग्ध अर्पित कर अभिषेक किया गया। गोमती मां से अपना रौद्र रूप शांत करने और कृपा बनाये रखने की प्रार्थना की। सभी के कल्याण की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.