Lucknow News: गोमती एक्सप्रेस की एसी बोगी में जनरल यात्रियों का कब्जा
लखनऊ, अक्टूबर 26 -- Lucknow News: त्योहार से पहले ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी है। दिल्ली जाने-आने वाली ट्रेनों का बुरा हाल है। गोमती एक्सप्रेस की एसी बोगी तक में जनरल यात्रियों का कब्जा रहा, जिससे रिजर्वेशन करा कर चलने वाले परेशान रहे। राज्यरानी एक्सप्रेस के शौचालय में निकले लोहे के एंगल से टकरा कर एक यात्री चोटिल हो गया। कृषक एक्सप्रेस में यात्रियों को गंदे बेडरोल दिए जा रहे। दिल्ली से लखनऊ आ रही गोमती एक्सप्रेस के एसी चेयरकार बोगी में उमड़ी जनरल टिकट के यात्रियों की भीड़ को लेकर कुछ यात्रियों ने एक्स पर फोटो डाल कर रेलवे से शिकायत की है। इसमें बोगी सहित गैलरी और शौचालय के पास यात्री खड़े नजर आ रहे हैं। यात्री ने शिकायत में कहा कि मेरी आरक्षित सीट पर कब्जा कर लिया है। मुझे खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है।
राज्यरानी और क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.