लखनऊ, नवम्बर 13 -- Lucknow News: फोटो -केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय गोमती उत्सव का आगाज -मथुरा का मयूर नृत्य बना आकर्षण लखनऊ, कार्यालय संवादादता

गोमती उत्सव का शुभारंभ और सम्मान समारोह केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार से तीन दिवसीय गोमती उत्सव का आगाज मनोरम सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और गोमती गौरव सम्मान समारोह के साथ हुआ। गोमती उत्सव समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को गोमती गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह, डॉ. आरके धीमान, न्यायमूर्ति रंगनाथ पाण्डेय, बाल कलाकार आर्यमन, पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी, वरिष्ठ पत्रकार अम्बिका प्रसाद ...