Lucknow News: गोमतीनगर स्टेशन पर मॉकड्रिल
लखनऊ, अक्टूबर 11 -- Lucknow News: छठ और दीपावली के आगामी त्योहारों के दौरान रेलवे स्टेशनों पर होने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के उद्देश्य से रविवार को पूर्वोत्तर रेलवे के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर एक संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह पूरी ड्रिल वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। मॉक ड्रिल के दौरान गोमतीनगर स्टेशन के फुटओवर ब्रिज (एफओबी) हॉल में अचानक भगदड़ मचने की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई, जिसमें कुछ यात्रियों के घायल और हताहत होने की सूचना दर्शाई गई। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के निरीक्षक मंजूर अली अंसारी के नेतृत्व में टीम आपदा प्रबंधन उपकरणों और आवश्यक स्टाफ के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: विंध्याचल स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.