Lucknow News: गोमतीनगर विस्तार में ज्वेलरी शॉप की चोरी का खुलासा, 6 गिरफ्तार
लखनऊ, जुलाई 16 -- Lucknow News: गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने गीतापुरी चौराहे पर ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल, सात मोबाइल फोन, 720 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद किया है। गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर स्थित वेंकटेश ज्वैलर्स के संचालक शैलेंद्र सोनी ने बीती 14 जुलाई को दुकान का शटर तोड़कर चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। पुराने अपराधियों और संदिग्धों से पूछताछ के बाद टीम छह आरोपियों तक पहुंची। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बंधा रोड स्थित शालीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.