Lucknow News: गोमतीनगर के आउटर पर एक घंटे खड़ी रही वंदे भारत, शिकायत के बाद प्लेटफॉर्म पर मिली एंट्री
लखनऊ, अक्टूबर 25 -- Lucknow News: पटना से लखनऊ आ रही ट्रेन संख्या 22345 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या से सही समय पर निकलने के बावजूद गोमतीनगर स्टेशन के आउटर पर करीब एक घंटे तक खड़ी रही। अरुण सहित कई यात्रियों द्वारा ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के बाद ही ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर लिया जा सका। इसके अलावा अन्य ट्रेनों में भी अव्यवस्थाएं हावी रहीं। ट्रेन संख्या 15084 उत्सर्ग एक्सप्रेस की एसी थर्ड बोगियों में अनाधिकृत लोगों के कब्जे की शिकायत यात्रियों ने दर्ज कराई। वहीं, राप्ती सागर एक्सप्रेस (12512) की बी-3 बोगी में एसी कूलिंग न होने से यात्री बेहाल दिखे। उधर, आनंद विहार स्पेशल (04013) के सात घंटे की देरी से लखनऊ पहुंचने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा। रेलवे की इन व्यवस्थाओं को लेकर यात्रियों में गहरा आक्रोश देखा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.