लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: भाजपा समर्थक अधिवक्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी के मार्गदर्शन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध जताया । सिविल बार एसोसिएशन गोण्डा के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव ने कचहरी परिसर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी का पुतला फूंका। श्रीवास्तव ने कहा की आज जिस तरह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जैसे लोग व कांग्रेस के लोग संविधान के विरोध में काम कर रहे है ये कतई बर्दाश्त नहीं है। ये भारत है और भारत मे संविधान से छेड़छाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।इस मौके पर आनन्द प्रकाश पाण्डेय एडवोकेट, राम लक्ष्मण तिवारी, दिवाकर श्रीवास्तव. दीपक वर्मा. हिमांशु श्रीवास्तव,शेखर पांडे,नीरज श्रीवास्तव,योगेंद्र शर्मा,सुरेंद्र शर...