Lucknow News: गोण्डा: संदिग्ध हालात में युवक लापता
लखनऊ, सितम्बर 18 -- Lucknow News: परसपुर (गोंडा), संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम चरसड़ी डीहा में गुरुवार रात घर के पास टीन शेड के नीचे सो रहा 22 वर्षीय परमजीत निषाद रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। परिजनों के मुताबिक आधी रात में उसकी चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद परिजनों ने घर के आसपास और तालाब के समीप उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। सूचना पर शुक्रवार सुबह अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय, सीओ आनंद राय, थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय व चौकी प्रभारी निशा निषाद गांव पहुंचे। पुलिस ने युवक की तलाश के लिए टीन शेड के पास स्थित तालाब में गोताखोरों को लगाया। सुबह से पांच घंटे से अधिक समय तक गोताखोर तालाब में तलाश करते रहे, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। इधर, परमजीत की वृद्ध मां माया और पिता धनीराम निषाद का रो-रोकर बुरा हाल है। पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.