Lucknow News: गोण्डा: प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक डूबा
लखनऊ, अक्टूबर 20 -- Lucknow News: धानेपुर (गोंडा), संवाददाता। विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार को देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान धानेपुर थाना क्षेत्र के भैंसहवा घाट पर बड़ा हादसा हो गया। कुआनो नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। धानेपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिहुरी के मजरे शिव बक्श पुरवा में स्थापित देवी प्रतिमा के विसर्जन के लिए मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकालकर भैंसहवा घाट पहुंचे थे। विजयदशमी के मौके पर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्थापित देवी प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया जा रहा था।
विसर्जन के दौरान युवक नदी में डू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.