Lucknow News: गोंडा : चोरों ने उड़ाए घर से नकदी और जेवर, पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: मेहनौन (गोंडा), संवाददाता। कोतवाली इटियाथोक के मध्यनगर गांव में सोमवार रात चोरों ने चितरंजन सिंह के घर में घुसकर लाखों के जेवर और 18 हजार रुपये नकदी लेकर चोर फरार हो गए। चोर घर के पीछे के रास्ते से छत पर चढ़े और सीढ़ी के सहारे अंदर घुस गए। चोरों ने दो कमरों में रखे सूटकेस और संदूक से सामान चुराया। पीड़ित चितरंजन सिंह ने बताया कि वह गांव में हो रही दुर्गा पूजा के यजमान हैं। देर रात पूजा खत्म होने के बाद वह बरामदे में बने कमरे में सो गए थे। सुबह जागने पर उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने 112 पुलिस और कोतवाली इटियाथोक को सूचना दी। इसी गांव में इससे पहले पूर्व सैनिक युधिष्ठिर सिंह के घर में भी चोरों ने घुसने की कोशिश की थी। चोर अंदर रखा सूटकेस लेकर छत पर गए और उसे खंगाला, लेकिन उसमें कीमती सामान न मिलने पर सूट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.