लखनऊ, अक्टूबर 20 -- Lucknow News: तरबगंज (गोंडा), संवाददाता। थाना तरबगंज क्षेत्र के लक्ष्मणपुर माता स्थान के पहुआ घाट पर मंगलवार शाम करीब छह बजे मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गहरे पानी में डूबने से भैरमपुर निवासी सुमित (18) पुत्र राम बालक की मौत हो गई। हादसे में डूबे दो युवकों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो युवक अभी भी लापता हैं। जानकारी के अनुसार विसर्जन के दौरान पांच युवक नदी के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। शोर मचने पर घाट पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए रघुवर प्रजापति (28) पुत्र माधवराम और प्रदीप (30) पुत्र रामफेर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह भी पढ़ें- यूपी में मूर्ति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, गहरे पानी में चले गए छह नाबालिग, तीन की मौत दोनों सुरक्षित हैं और भैरमपुर के ही रहने वाले है...