लखनऊ, अगस्त 8 -- Lucknow News: लखनऊ। चिनहट पुलिस ने मकान का गेट खोल रहे व्यक्ति का जेवरों से भरा बैग लेकर भागने वाले दो किशोरों को पकड़ लिया है। उनके पास से 1500 रुपये और लाखों के जेवर बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मल्हौर सरिता विहार कॉलोनी निवासी मनीषा सिंह ने 7 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 6 अगस्त को वह रायबरेली मायके गई थीं। जेवर बैग में रखकर पति अयोध्या प्रसाद सिंह को दिए थे। पति बैग बाइक पर रखकर गेट खोलने गए तो बैग गायब हो गया। सीटीवी फुटेज से शिनाख्त कर शनिवार को दोनों किशोरों को पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...