Lucknow News: गृहकर बकाए पर सुशांत गोल्फ सिटी का रॉयल गार्डेन सील
लखनऊ, अक्टूबर 15 -- Lucknow News: अन्य बकाएदार से मौके पर जमा कराए गए 2.50 लाख दो प्रतिष्ठानों के खिलाफ कुर्की और सीलिंग की कार्रवाईलखनऊ। प्रमुख संवाददातागृहकर बकायेदारों के खिलाफ नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। गुरुवार को जोन-8 में चलाए गए अभियान के दौरान गृहकर बकाया होने पर सुशांत गोल्फ सिटी स्थित रॉयल गार्डेन लॉन को सील कर दिया गया। एक अन्य बकायेदार से मौके पर 2.50 लाख रुपये जमा कराए गए। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई।नगर निगम की टीम ने जोनल अधिकारी आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड के दो बकायेदार भवनों के खिलाफ कुर्की और सीलिंग की कार्रवाई की। इनमें भवन संख्या सीसी-25 (आईडी संख्या 9157117281) और सीसी-15 (आईडी संख्या 9157117285) शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान आईडी संख्या 9157117285 के तहत 2.50 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.