Lucknow News: गुलिस्तां कॉलोनी में सीवर लाइन बनी मुसीबत, बैक फ्लो से घरों में भर रहा गंदा पानी
लखनऊ, अगस्त 23 -- Lucknow News: राजकीय गुलिस्तां कॉलोनी में हाल ही में डाली गई नई सीवर लाइन अब स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। सीवर लाइन के चोक होने से गंदा पानी बैक फ्लो होकर सीधे घरों के बाथरूमों में भर रहा है। इससे लोगों को न केवल गंदगी और दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पहले बाथरूम का पानी अलग नाली के माध्यम से निकलता था, जिससे ऐसी कोई समस्या नहीं होती थी। नई व्यवस्था में बाथरूम की निकासी को भी सीवर लाइन से जोड़ दिया गया है। इसके बाद से सीवर जाम होने पर गंदा पानी उल्टा घरों में लौटने लगा है। साथ ही सीवर की तेज बदबू भी नालियों के जरिए बाथरूमों तक पहुंच रही है। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: इंद्रप्रस्थ में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निजात मिलेगीशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.