Lucknow News: गुर्जर गैंग ने तीन युवकों को पीटा
लखनऊ, जुलाई 31 -- Lucknow News: मोहनलालगंज। मोबाइल मरम्मत कराने पहुंचे मजदूर व उसके दो साथियों को गुर्जर गैंग के सदस्यों ने पिटाई कर दी। मजदूर की मां ने आरोपियों के खिलाफ मोहनलालगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है। नगराम थाना क्षेत्र के देवती (साधूखेड़ा) में रहने वाला विकास बुधवार देर शाम मजदूरी करके साथी शिवम व नीरकमल के साथ घर लौट रहा था। पचौरी गांव में दुकान पर मोबाइल फोन मरम्मत कराने गए थे तभी वहां पचौरी निवासी राज, कुलदीप अपने साथियों के साथ पहुंच गया और गांव के पास बेवजह खड़े होने का आरोप लगाकर तीनों की पिटाई शुरू कर दी। परिजनों ने घायलों का उपचार कराया। विकास की मां रीता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मारपीट करने वाले गुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.