लखनऊ, जुलाई 5 -- Lucknow News: आलमबाग गुरुद्वारा में रविवार को सिखों के छठे गुरु साहिब श्री गुरु हरगोबिंद सिंह जी महाराज का पावन प्रकाश पर्व श्रद्धा, भक्ति व उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केंद्रीय स्त्री सत्संग सभा व दशमेश पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। समागम में भाई जस्करण सिंह ने गुरु साहिब जी के जीवन, उपदेशों और सिख पंथ के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाराज जी ने 'मीरी-पीरी' की परंपरा स्थापित कर धर्म और समाज की रक्षा का मार्ग प्रशस्त किया। दीवान की समाप्ति पर संगत को मिस्सी पराठे व मट्ठे का प्रसाद वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- Bareily News: सत्संग सभा में धार्मिक समागम का हुआ आयोजन इस पावन अवसर पर निर्मल सिंह, रतपाल सिंह, हरजीत सिंह सरला, त्रिलोक सिंह, परमजीत सिंह,...