Lucknow News: गुडंबा में अवध सेनिटरी शोरूम में लगी आग
लखनऊ, जुलाई 3 -- Lucknow News: गुडंबा इलाके में गुरुवार सुबह जगरानी अस्पताल के पास स्थित अवध सैनिटरी शोरूम में आग लग गई। शोरूम से धुआं और आग निकलता देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती ही जा रही थी। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल आग लगने की जानकारी दी। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने पड़ोस के घर की छत पर सीढ़ी लगाकर शोरूम की छत पर चढ़े और जीने का दरवाजा तोड़कर अंदर गए। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। कल्याणपुर रिंग रोड त्रिमूर्ति ग्राम निवासी आदित्य हवेलिया की इंदिरानगर के जगरानी अस्पताल के बगल में अवध सैनिटरी शोरूम है। पीड़ित ने बताया कि वह बुधवार रात करीब नौ बजे शोरूम बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने शोरूम में आग लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.