Lucknow News: गायों की मौत पर बदायूं के दो बीडीओ निलंबित
लखनऊ, अक्टूबर 22 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने सालारपुर और मयाऊं बदायूं निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों में गायों की मौत और जलभराव व अन्य खामियों पर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) नितिन कुमार और राकेश कुमार निराला को निलंबित कर दिया है। विशेष सचिव ग्राम्य विकास रजनीश चंद्र ने इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी किया।बीडीओ राकेश कुमार निराला मयाऊं में तैनात थे और नितिन कुमार सालारपुर में तैनात थे। जिला स्तरीय अनुश्रवण और मूल्यांकन समिति की समीक्षा बैठकों में निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों में जल भराव का स्थाई समाधान, चारा, भूसा, पीने के पानी, इलाज आदि की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए जाने के बाद भी लापरवाही बरती गई। सालारपुर में 27 सितंबर को 14 और मयाऊं में 20 गायों की मौत हो गई। इस लापरवाही पर दोनों अधिकारियों को निलंबित करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.