Lucknow News: गायनी विभाग की डॉक्टर ने तोड़ी जवाब देने की डेडलाइन
लखनऊ, जुलाई 11 -- Lucknow News: आशियाना स्थित लोकबंधु राजानारायण अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत के मामले में स्वास्थ्य महानिदेशक ने सख्त रुख अपना लिया है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉ. चन्द्रकांता ने तीन दिन की मियाद बीतने के बाद भी नोटिस का जवाब नहीं दिया। इस पर स्वास्थ्य महानिदेशक ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अस्पताल के कार्यवाहक निदेशक डॉ. राजेश कुमार से डॉ. चन्द्रकांता को दोबारा नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरूण ने स्पष्ट कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील है। घटना ने स्वास्थ्य विभाग को शर्मिंदा किया है। इसकी जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित डॉक्टर से जल्द जवाब प्राप्त कर जांच प्रक्रिया पूरी की जाए। ताकि शासन को इस दर्दनाक घटना की विस्तृत जांच रिपोर्ट शीघ्र स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.