Lucknow News: गलत दवा से युवक की मौत का आरोप, डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
लखनऊ, अक्टूबर 31 -- Lucknow News: छावनी परिषद के कैंटोनमेंट जनरल हॉस्पिटल में डॉक्टर पर गलत दवा देने से 20 वर्षीय युवक की मौत होने का गंभीर आरोप लगा है। युवक के पिता ने छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने आरोपी डॉक्टर को तत्काल बर्खास्त करने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सदर बाजार निवासी राजेन्द्र कुमार यादव के मुताबिक, उनका बेटा आशुतोष सिंह यादव मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित था। तीन अक्तूबर को उसे गले में खराश और हल्का बुखार होने पर कैंटोनमेंट जनरल हॉस्पिटल में डॉक्टर को दिखाया था। पिता का आरोप है कि उन्होंने डॉक्टर को बेटे की बीमारी के बारे में स्पष्ट रूप से बताया था। इसके बावजूद डॉक्टर ने बिना किसी जांच के दवाएं लिख दीं। डॉक्टर की सलाह पर तीन अक्तूबर की शाम से दवाएं देनी शुरू कीं। पांच अक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.