Lucknow News: गठिया दिवस पर लगा स्वास्थ्य शिविर
लखनऊ, अक्टूबर 12 -- Lucknow News: विश्व गठिया दिवस पर जॉइंट केयर फाउंडेशन ने गोमती नगर के विकल्प खण्ड स्थित जॉइंट एंड स्पाइन केयर क्लिनिक में स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें लोगों को हड्डियों और जोड़ों की सेहत के प्रति जागरूक किया गया। मेदांता अस्पताल के जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. सौरव शुक्ला और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मानवेंद्र सिंह ने मरीजों को जोड़ों के दर्द, गठिया और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं पर परामर्श दिया। शिविर में बोन मिनरल डेंसिटी जांच, हड्डी रोग विशेषज्ञ की सलाह और न्यूरोपैथी जांच की सुविधा दी गई। फिजियोथेरेपी पैकेज पर विशेष छूट भी दी गई। विशेषज्ञों ने समय पर जांच और उपचार के साथ सक्रिय जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: कम उम्र में ही बढ़ रहा जोड़ों के दर्द, कमजोर हो रहीं हड्डियां यह भी पढ़ें- Haldwani News: म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.