लखनऊ, अक्टूबर 4 -- Lucknow News: बीते 25 से 27 सितंबर तक लगातार हुई बारिश का असर अभी भी गोमती नदी में देखा जा रहा है। नदियों में लगातार जलस्तर बढ़ने की वजह सीतापुर, लखीमपुर और पीलीभीत से लगातार पानी का बहाव होना है। इसी वजह से लखनऊ के गऊघाट पर करीब 12 सेमी., हनुमंतधाम के पास 13 सेमी. और गोमती बैराज के पास करीब डेढ़ फीट जलस्तर बीते 24 घंटे के दौरान बढ़ा हैं। यह स्थिति अभी जारी रहेगी। क्योंकि लगातार बारिश काफी जिलों में हुआ है, जिसका पानी नदियों के जरिए गोमती में पहुंच रहा है। जब 24 से 48 घंटे तक जलस्तर स्थिर रहेगा, तभी नदियों में जलस्तर थमेगा। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता मुकेश वैश्य ने बताया कि बीते 24 घंटे में गऊघाट पर एक फीट और बैराज पर करीब सवा फीट गोमती का जलस्तर बढ़ने से कई इलाके जलभराव के चपेट में आ गए। स्थिति यह रही कि आम दिनों मे...