Lucknow News: गंदगी फैलाने पर चार प्रतिष्ठानों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई
लखनऊ, सितम्बर 30 -- Lucknow News: नगर निगम लखनऊ द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को जोन-1 के लालबाग नावेल्टी क्षेत्र में नगर निगम की टीम द्वारा गंदगी फैलाने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान चलाकर चालान की कार्रवाई की गई। जोनल अधिकारी जोन-1 ओमप्रकाश के निर्देश पर एसएफआई संजीव कुमार द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान शर्मा टी, सरदार जी छोले भटूरे एवं पंजाबी जायका पर गंदगी फैलाने के कारण 10-10 हजार रुपये का चालान किया गया। वहीं अलजायका रेस्टोरेंट का 15 हजार रुपये का चालान काटा गया। नगर निगम टीम ने प्रतिष्ठान संचालकों को सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने तथा स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.