Lucknow News: गंदगी और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर चार लाख जुर्माना वसूला
लखनऊ, अगस्त 19 -- Lucknow News: नगर निगम ने बुधवार को जोन-तीन के अंतर्गत फैजुल्लागंज के यशनगर में बंधा रोड पर नगर निगम की टीम ने अवैध रूप से कबाड़ का कारोबार करने और गंदगी फैलाने पर चार लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। कई अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई हुई, जहां से 35 हजार रुपये वसूला गया। अवैध कब्जेदारों का एक ट्रक सामान जब्त करने के साथ सड़क पर खड़े 15 वाहनों में लॉक लगाकर जुर्माने की कार्रवाई की गई। फैजुल्लागंज में बंधा रोड पर अवैध रूप से कबाड़ का काम कर रहे राजा राम नाम के शख्स ने बड़ी मात्रा में सड़क पर गंदगी फैला रखी थी। इससे लोगों का आवागमन बाधित हो रहा था। वाहन पंक्चर हो रहे थे। विरोध पर लड़ाई की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। निगम की टीम मौके पर पहुंची तो वहां गंदगी फैलाने के साथ प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल होते मिला। इस पर दो-दो ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.