लखनऊ, जुलाई 19 -- Lucknow News: चौक स्टेडियम में खेले जा रहे लखनऊ जिला फुटबॉल लीग के पहले मुकाबले में रविवार को बिग ब्लू क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अलीगंज वॉरियर क्लब को 2-1 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में मिलानी क्लब और एलडीए (ए) क्लब के बीच मुकाबला ड्रा हो गया। दोनों टीमें एक-दूसरे पर कोई गोल नहीं कर सकी। पहले मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक रणनीति अपनाई और तेज पासिंग व बेहतरीन गेंद नियंत्रण का प्रदर्शन किया। अलीगंज वॉरियर क्लब ने मैच में शुरुआती बढ़त हासिल की। टीम की ओर से रजा ने 18वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि पिछड़ने के बाद बिग ब्लू क्लब ने खेल की रफ्तार बढ़ाई और आक्रमण पंक्ति को मजबूत किया। पवन कुमार ने 28वें मिनट में शानदार फिनिशिंग करते हुए गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। इसके दो मिनट बाद...