लखनऊ, अगस्त 17 -- Lucknow News: - नागपंचमी पर गोमती अखाड़े में हुआ 57वां दंगल महोत्सव, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विजेता पहलवानों को किया सम्मानित लखनऊ, संवाददाता। नागपंचमी के अवसर पर सोमवार को चौक स्थित गोमती अखाड़े में 57वां दंगल महोत्सव आयोजित किया गया। सुबह से हो रही बारिश भी पहलवानों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। शहर के विभिन्न इलाकों से पहलवान गोमती अखाड़े में जुटे और पूजा-अर्चना के बाद हर-हर महादेव के जयघोष के साथ ताल ठोंकते हुए अखाड़े में उतरे। करीब दोपहर एक बजे दंगल के मुकाबले शुरू हुए। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: पहलवानों ने अखाड़े में दिखाया दांवपेचदंगल का सबसे रोचक मुकाबला दंगल का सबसे रोचक मुकाबला कपिल साहू और पिछले वर्ष के चैंपियन सर्वेश कश्यप के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने जीत के लिए कई दांव-पेंच आजमाए। मुकाबले के दौरान अ...