Lucknow News: खेल----सीएमएस में स्पोर्ट्स लर्निंग शोकेस, छात्रों ने दिखाया टीमवर्क
लखनऊ, अक्टूबर 4 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। सिटी मोन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) कानपुर रोड कैम्पस में लर्निंग प्रोग्राम के समापन पर स्पोर्ट्स लर्निंग शोकेस आयोजित हुआ। प्राइमरी छात्रों ने रेड लाइट-ग्रीन लाइट, हॉपस्कोच, स्टील द हैंकी, स्पून एंड लेमन रेस, खो-खो, टग ऑफ वार, क्रिकेट और फुटबॉल में टीमवर्क, अनुशासन व आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी प्रमोद कुमार मिश्रा ने किया। सीएमएस मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. गीता गांधी किंगडन ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए समग्र शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने नवनिर्मित डान्स रूम और फिजिक्स लैब का शुभारम्भ भी किया। पैरेन्ट्स जर्नी मैप में अभिभावकों ने विद्यालय की गतिविधियां देखीं। प्रधानाचार्या आभा अनन्त ने अभिभावकों का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.