Lucknow News: खेल----लखनऊ एथलेटिक्स टीम घोषित, हैदराबाद में दिखायेंगे दम
लखनऊ, अक्टूबर 27 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। हैदराबाद में अगले महीने 14 से 16 नवंबर तक आयोजित होने वाली नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए मंगलवार को लखनऊ एथलेटिक्स टीम की घोषणा कर दी गई। यह जानकारी लखनऊ जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव बीआर वरुण ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी उत्साहित हैं। प्रभा शंकर को टीम मैनेजर और सोनम को टीम कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए दस नवंबर को हैदराबाद के लिए रवाना होगी। टीम: अणिमा जोहरा, गौरव यादव, राहुल यादव, अभय प्रताप, मानसी बिंद, अनुष्का शर्मा, शिवा यादव, युवराज गौतम, रितिक यादव, रेजिना आइंड, सुप्रिया, अनन्या पाल और पलक मिश्रा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.